महिलाओं को सम्मान...

समाज में उत्कर्ष कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित : गिन्नी कपूर

पब्लिक की शताब्दी 

नई दिल्ली। समाज में उत्कर्ष कार्य करने वाली महिलाओं को पिछले 10सालो से "अवर सोशल वर्क"गैर सरकारी संस्था सम्मानित करती आ रही है। दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक भव्य आयोजन में संस्था की और से महिलाओं को सम्मानित किया गया।अध्यक्षा गिन्नी कपूर ने बताया कि हमारी संस्था पिछले दस सालों से कई सामाजिक कार्य कर रही हैं।

वहीं महिलाओं को स्वावलंबन व आत्मनिर्भर बनाना संस्था का पहला उद्देश्य है उन्होंने बताया कि "राइजिंग इंडिया वूमन अचीवर अवार्ड" के तहत भी संस्था उन महिलाओं को मंच प्रदान करती है जो घरेलू,व्यापारिक,सामाजिक, सरकारी या गैर सरकारी संगठनों में रह कर उत्कृष्ट कार्य करती हैं। गिन्नी ने बताया कि हम टीम वर्क के रूप मे चयन करते हैं।उन्हे हर संभव मदद भी करते हैं जो  महिलाएं हमारी संस्था के साथ जुड़ती है, वहीं कई  युवतियों को सिलाई मशीन भी दी गई जिन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रोत्साहन किया गया।

आयोजन में एक संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने अपने अपने अनुभव साझा किए। मुख्य रूप से उपस्थित विधायक दिल्ली,सोमनाथ भारती ने महिलाओं को स्वावलंबन बनना और उन्हें एक पहचान देने में  अवर सोशल वर्क संस्था का आभार जताते हुए उन महिलाओं को भी बधाई दी जिन्होंने समाज में नई उचाइया हासिल की। इस मौके पर कई जानी मानी हस्तियां शामिल रही।

Comments