नेहरू युवक केंद्र...

नेहरू युवक केंद्र द्वारा, ब्लाक स्तरीय खेल खुद का आयोजन

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। नेहरू युवा केंद्र जिला नई दिल्ली द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन महिपालपुर गांव में किया गया। 17-18 दिसंबर तक चले इस खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, दौड़ वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल थे। इस ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि  रणधीर सहरावत, अर्जुन अवॉर्ड हेड कोच प्रो. कबड्डी बेंगलुरू बुल्स तथा विशिष्ट अतिथि  इंद्रजीत सहरावत, निगम पार्षद महिपालपुर उपस्थित रहे।

निगम पार्षद इंदरजीत सेहरावत ने युवाओं को खेलो में बड़ चढ कर भाग लेना चाहिए।मोबाइल क्रांति से कम जुड़ना चाहिए।वहीं युवाओं का मार्गदर्शन भी किया गया एवं युवाओं को खेल की महत्वता के बारे में मुख्य जानकारियां दी गई।

नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली की ओर से श्रीमती जितेंद्र कौर, एपीए मौजूद रही। प्रतियोगिता के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें विजेताओं को मेडल सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी दी गई। इस कार्यक्रम के सफल होने में नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली के स्वयंसेवकों लखविंदर सतविंदर कार्तिक आशीष राहुल निखिल द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।



Comments