आत्मनिर्भर भारत...

आत्मनिर्भर भारत की भागीदारी कार्यक्रम को आयोजित करेगा समिट इंडिया

बंसी लाल, वरिष्ठ पत्रकार 

नई दिल्ली। समिट इंडिया विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों के एक समूह द्वारा प्रबंधित है। श्री श्याम जाजू (भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), की अध्यक्षता में एक पंजीकृत ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के सहयोग से 26 अगस्त, शुक्रवार को शाम 6:00 बजे से एक भव्य कार्यक्रम, आत्मानिर्भर भारत की भागीदारी - एक शाम तिरंगे के नाम  होटल ली मेरिडियन, नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है ।    

इस कार्यक्रम में विभिन्न कैबिनेट मंत्री, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, माननीय केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला होंगे। उनके साथ अन्य मंत्रीगण जैसे *माननीय श्रीमती रेणुका सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री, आदिवासी मामले, भारत सरकार, *माननीय श्री श्रीपद नाइक, केंद्रीय राज्य मंत्री,  आयुष व  पोत जहाजरानी, भारत सरकार,  *माननीय श्री अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय राज्य मंत्री, पर्यावरण, खाद्य व उपभोक्ता मामले, भारत सरकार भी उपस्थित होंगे कार्यक्रम के दौरान प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के आयोजन के दौरान, सभी कैबिनेट मंत्री, भारत के माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण, आत्मनिर्भर भारत के बारे में विचार रखेंगे। इसके अतिरिक्त विश्व प्रसिद्ध कथक नर्तक डॉ. नलिनी कमलिनी, पदमश्री के द्वारा एक विशेष विषय- तिरंगे की कहानी, नृत्य की जुबानी  का   सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शन भी होगा । समिट इंडिया शिक्षा, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा विज्ञान, उद्यमिता और अन्य सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्तकर्ताओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित करेगा ।

Comments