राष्ट्र गौरव सम्मान...

दो दिवसीय राष्ट्र गौरव सम्मान एवं अंतर्राष्ट्रीय बाल पुरस्कार : डॉ. वी.पी. सिंह

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। सोमवार 4 जुलाई 2022 को मेट्रो व्यू होटल करोल बाग में प्रेस वार्ता करते हुए नेशनल ह्यूमन राइट एवम क्राइम कंट्रोल काउंसिल संस्था के प्रमुख डॉक्टर वी. पी. सिंह और संस्था की उच्चायुक्त आकांक्षा विद्यार्थी, संस्था की आयुक्त प्रिया शर्मा, निदेशक सौरभ सचान, उपनिदेशक रोशनी सिंह, सहायक निदेशक रोहित कुमार एवं सहायक निदेशक दीपक कुमार एवं संस्था के मैनेजर घनश्याम यादव ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि  वर्ष 2022 के लिए परिषद ने अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही 50 से ज्यादा हस्तियों एवं बच्चों को राष्ट्र गौरव सम्मान एवं अंतर्राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

इनमें शिक्षा, समाज सेवा, मानवाधिकार, बिजनेस, हेल्थ केयर और तकनीकी जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे कई युवा और वरिष्ठ नागिरक शामिल हैं। IHRCCC चीफ डॉ वी पी सिंह के मुताबिक पुरस्कारों के लिए चयन प्रक्रिया के दौरान यह ध्यान रखा जाता है कि इनके माध्यम से राष्ट्र के लिए बेहतर योगदान करने वाले नागरिकों की पहचान की जाए और उनकी शख्सियत को सबके सामने लाया जाए।

इंटरनेशनल हुमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल काउंसिल/ नेशनल एंटी करप्शन कमिशन, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के साथ पंजीकृत एक गैर-लाभकारी संगठन है। संस्था के  चीफ ने सिंह ने  बताया " अद्भुत भारत संपन्न भारत "अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं सम्मान  समारोह- 2022 का आयोजन 20 जुलाई को कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया में एवं 21 जुलाई को शंग्रीला इरोज होटल कनॉट प्लेस में रखा गया है । आकांक्षा विद्यार्थी ने बताया  के गुमनाम नायकों को सामने लाने में कई संगठनों ने   सहयोग किया है,और लगातार जारी है उनका आभार प्रकट करते है। हमारा मकसद है कि हम उन जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाए जिनको जरूरत है।उन्होंने बताया कि,

संस्थान भारत के साथ कई अन्य देशों में वर्ष 2013 से काम कर रही है। संस्थान के सदस्य भारत के सभी प्रदेशों में लोगों की मदद कर रहे हैं और साथ-साथ जीव जंतुओं की भी मदद कर रहे हैं उनकी आवास से लेकर के खाने पीने की वस्तुओं का भी संस्था के सदस्य इंतजाम कर रहे हैं संस्था के कार्यों  को देखते हुए बहुत से सम्मानित लोग संस्था से लगातार जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं ,हम उनका स्वागत करते है।

Comments