होम्योपैथी...

पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा ने लॉन्च की नई पुस्तक ‘होम्योपैथी'

बंसी लाल, वरिष्ठ पत्रकार 

नई दिल्ली। पद्मश्री से सम्मानित और होम्योपैथी चिकित्सालयों की सबसे बड़ी चेन, डॉ. बत्रा’ज़ हेल्थकेयर के संस्थापक डॉ. मुकेश बत्रा ने आज अपनी नई पुस्तक - ‘होम्योपैथी : सिंपल रेमेडीज फॉर ऑल एजेज़’ (होम्योपैथी - हर उम्र के लिए सरल उपचार) का लोकार्पण किया। इस पुस्तक को हर्ष भटकल, निदेशक  पॉपुलर प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। जैसा कि पुस्तक के नाम से स्पष्ट है, यह होम्योपैथी को समझने के लिए एक सरल और सुलभ मार्गदर्शिका है। यह पुस्तक घरेलू उपचार के माध्यम से स्वयं-सहायता और सामयिक कारवाई के लिए उपयोगी है।

डॉ. मुकेश बत्रा पिछले लगभग 50 वर्षों से चिकित्सक का कार्य कर रहे हैं। अपने इस विशाल अनुभव के साथ उन्होंने इस पुस्तक में सभी उम्र के लिए रोजमर्रा की व्याधियों का मुकाबला करने के उपचारों को सम्मिलित किया है।इसमें हर उस बीमारी का इलाज सरल विधि से दिया गया है। प्रसव-पूर्व की समस्याओं से लेकर बुजुर्गों की रूमेटाइड आर्थराइटिस जैसी समस्त व्याधियों की देख-भाल के त्वरित होम्योपैथिक समाधान बताए गए हैं। कुंजुम बुक स्टोर, जीके 2, नई दिल्ली में आयोजित लोकार्पण समारोह में अन्य अतिथियों के साथ श्रीमती मेनका संजय गाँधी, मीरन बोरवानकर , लेखक वेद प्रताप वैदिक और अम्बिका शुक्ला उपस्थित थीं। 

इस नवीनतम पुस्तक के लोकार्पण के विषय में पद्मश्री की उपाधि से सम्मानित और डॉ. बत्रा अपने पाँच दशकों से अधिक होमियोपैथी  चिकित्सा कार्य के साथ  इस पुस्तक के द्वारा लोगों को उनके घरों में एक डॉक्टर प्रदान करते हुए स्वास्थ्यसेवा प्रदाताओं का बोझ कुछ कम करने का प्रयास किया है।”

सांसद श्रीमती मेनका गांधी, ने पुस्तक विमोचन के अवसर पर कहा की, डॉ. मुकेश बत्रा के साथ काम करना सौभाग्य की बात है। आज होम्योपैथी से जानवरों का इलाज भी संभव है,वही सरकार अभी ज्यादा काम नहीं कर रही इस पद्धति को बड़ावा देने में। कुंजम बुक स्टोर के संस्थापक ,अजय जैन ने बताया इस पुस्तक को लेकर लोगों मे उत्साह देखा गया किया है ।उन्होंने कहा कि, अनावरण के पहले ही अमेज़न पर सर्वांगीण स्वास्थ्य देख-भाल श्रेणी में यह नंबर-1 बेस्टसेलर बन चुकी है।” हमारे यहां हर तरह का लिट्रेचर  हर वर्ग  उम्र के पड़ने के लिए पुस्तके उपलब्ध है।

प्रमुख रूप से उपस्थित

डा वेद प्रताप वैदिक  स्तंभनकार , सृजनशील लेखक है, उन्होंने बताया की डा बत्रा, होम्योपैथी पर आठ बेस्ट-सेलर पुस्तकें लिख चुके हैं। उनकी सबसे ताजा साहित्यिक कृति, उनकी आत्मकथा - द नेशंस होम्योपैथी - ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। डॉ. बत्रा’ज़ मल्टी-स्पेशिलिटी होम्योपैथी क्लीनिक के विषय डा बत्रा का कहना है कि आज विश्व में 86देशों में होमियो पेथिक पद्धति अपनाई जाती है।,हमारी दवा विदेशों में भी ज्यादा प्रचलित है।

Comments