अरबपति इवान लूथरा...

 अरबपति इवान लूथरा ने वर्ल्ड सिख चैंबर ऑफ कॉमर्स के ऑफिस का दौरा किया

कुलवंत कौर 

नई दिल्ली। युवा सिख अरबपति इवान लूथरा 27 वर्षीय क्रिप्टो और तकनीकी निवेशक है और सबसे कम उम्र वाले सिख अरबपति हैं। उन्होंने डब्ल्यू.एस.सी.सी. सदस्यों से मिलने के लिए लाजपत नगर में स्थित कार्यालय का दौरा किया डब्ल्यू.एस.सी.सी. पहला, "वर्ल्ड-वाइड हाइब्रिड नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म" है। डब्ल्यू.एस.सी.सी. एक गैर-लाभकारी सिख नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है जिसमें सिख व्यवसायी, उद्योगपति, पेशेवर, उद्यमी और स्टार्ट अप शामिल है।

भारत सरकार ने क्रिप्टो पर टैक्स लगाकर इसे नियमित करने की पहल की है। भारत क्रिप्टो में टॉप 5 निवेशकों में से एक है इवान लूथरा उन्होंने बताया की डब्ल्यू.एस.सी.सी. के अध्यक्ष परमीत सिंह चड्ढा ने उन्हें सदस्यों से मिलने और अपने पिछले अनुभवों और भविष्य के रुझानों से सीखने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया था।

डॉ. चड्ढा ने इवान लूथरा को उनके दृष्टिकोण के लिए सराहा और सदस्यों की शंकाओं को दूर करने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे। कार्यालय में बड़ी संख्या में उन्हें सुनने के लिए एकत्र हुए सदस्यगण और उनके विचारों का आदान प्रदान किया। इवान लूथरा एक तकनीकी एंटरप्रेन्योर हैं और एन्जल निवेशक हैं। कई कंपनियों का निर्माण और बिक्री कर चुके हैं। इवान ने कहा "पहले हमारे पास निवेश करने के विकल्प के रूप में केवल स्टॉक थे, और आज हमारे पास निवेश करने के लिए कई डिजिटल प्लेटफार्म है।

डॉ. चड्ढा ने कहा इवान लूथरा "डब्ल्यू.एस.सी.सी." के साथ मिलकर हमारे भविष्य में एक आदर्श बदलाव लाएंगे। डब्ल्यू.एस.सी.सी., इवान के व्यापक ज्ञान और वैश्विक अनुभव के समर्थन के साथ सरकार के कामकाज में पारदर्शिता के लिए ब्लॉक चेन प्रौद्योगिकी के व्यवस्थित उन्नयन और डिजिटलीकरण के लिए भारत सरकार को एक प्रतिनिधि मंडल ले जाएगा।


Comments