राहुल गांधी और ...

राहुल गांधी और बहन प्रियंका एक साथ महाराष्ट्र में करेंगे रैलियां



महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की राज्य में कम से कम दो-दो रैलियां कराने की योजना है। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि राहुल और प्रियंका की रैलियों का कार्यक्रम उनकी मंजूरी मिलने के बाद तय किया जाएगा।


कांग्रेस मुख्यालय में भी बैठेंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी मुख्यालय में अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कमरे के बगल वाले कक्ष में बैठेंगी। हाल ही में सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली प्रियंका ने अभी अधिकारिक रूप से पदभार नहीं संभाला है। हालांकि ऐसी खबरें हैं कि विदेश से लौटने के बाद वह उत्तर प्रदेश में पार्टी की गतविधियों एवं रणनीति को लेकर लगातार बैठकें कर रही हैं।


Comments