अखण्ड राजपूताना सेवा ...

अखण्ड राजपूताना सेवा संघ संगठन का दिल्ली में हुआ विस्तार



उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार पहला पुस्ता गली नं–6 उत्तर पूर्वी जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर सुबह पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार मीटिंग संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश एवं जिले के संगठन विस्तार एवं मजबूती के संदर्भ में व्यापक परिचर्चा हुई। इस कार्यक्रम में सबसे अहम चर्चा मार्च में होने वाले चौथे वार्षिकोत्सव की रूपरेखा पर हुई एवं सुझाव प्राप्त हुए। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में वीर सिंह सोलंकी एवं पप्पू सिंह चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इसके साथ ही उत्तर पूर्वी जिले के विस्तार क्रम में कल्याण सिंह को, जिला संगठन सचिव सन्नी चौहान को, जिला सचिव वीरेंद्र प्रताप सिंह, संत प्रसाद सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य, संतोष सिंह को सोनिया विहार के ए-ब्लॉक का अध्यक्ष, प्रदीप कुमार सिंह को ए-ब्लॉक का उपाध्यक्ष, राम सिंह को ए- ब्लॉक का महासचिव, विशाल सिंह (विक्की) को ई-ब्लॉक का अध्यक्ष, बृजेश सिंह भदौरिया को ई-ब्लॉक का संगठन सचिव, भूपेंद्र सिंह को सी- ब्लॉक का अध्यक्ष, देवराज सिंह को सी-ब्लॉक का महासचिव मनोनित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने नवनियुक्त टीम को बंधाई देते कहा कि मुझे पूरी उम्मीद हैं कि संगठन से जुड़े हर व्यक्ति के अंदर समाज के प्रति कुछ करने का जज्बा समाहित होगा और वे संगठन के हित में समाज के लिए हर सम्भव कार्य करने के लिए हर समय तत्पर रहेगें। 


Comments