भारत मां और गीता माता के गौरव को बढ़ाने के लिए सभी को करना होगा कर्म : रामदेव

भारत मां और गीता माता के गौरव को बढ़ाने के लिए सभी को करना होगा कर्म : रामदेव


 



 योग गुरु स्वामी रामदेव ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान थीम पार्क में आयोजित वैश्विक गीता पाठ कार्यक्रम भारत मां और वंदे मातरम के उदघोषों अपना सम्बोधन शुरू करते हुए कहा कि इस गौरवशाली धरती पर भारत मां और गीता माता का गौरव बढ़ाने के लिए सभी को कर्म करना होगा। सभी शास्त्रों का सार भी कर्म करने का ही है। इस पवित्र ग्रंथ गीता में विजय, सुख, शक्ति का आधार भी कर्म बताया गया है। इसलिए कर्म करते हुए प्रत्येक मानव को नम्बर एक स्थान पर पहुंचना होगा, जब हरियाणा का विद्यार्थी नम्बर एक पर होगा तो भारत भी नम्बर एक स्थान पर होगा। उन्होंने कहा कि पिताजंली योग पीठ की तरफ से गीता के श्लोकों को कंठस्थ करने वाले व्यक्ति को 20 हजार रुपए और कुल वेदों के ज्ञाता को 2 लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा। सुधांशु जी महाराज ने कहा कि पूरे संसार में केवल एक पवित्र ग्रंथ गीता महान ग्रंथ है, इस ग्रंथ में कायरता को वीरता बदलाव का काम करता है। परमात्मा तक पहुंचने का शक्ति और बल है, इसलिए इसको अपनाना चाहिए |


Comments